फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strike in banks, 50 crore business affected

बैंकों में हड़ताल, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strike in banks, 50 crore business affected
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण कैराना में पीएनबी पर लटका ताला और एटीएम पर लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल से बैंकों में तालाबंदी होने से कामकाज ठप रहा। हड़ताल से 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल रही। जिले के भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों में हड़ताल और तालाबंदी रही। तालाबंदी को देखकर लेनदेन के लिए उपभोक्ता वापस लौट गए। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने घूम घूम कर खुले बैंकों और एलआईसी शाखाओं को बंद कराया। हड़ताल से 50 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। पंजाब नेशनल बैंक बैक के जिला अग्रणीय प्रबंधक शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में कुल 26 बैंकों की 111 शाखा है। जिसमें तीस करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। इस अलावा हड़ताल से क्लीयरिग में चेक फंसने के बाद 50 करोड़ रुपये कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
शामली। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन और श्रम संघ के आह्वान पर कामरेड इंद्रपाल सिंह राठी, कामरेड विपिन पूनिया के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के सामने प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष विपिन पूनिया ने बताया कि सरकार आर्थिक मुद्दों पर फेल रही है। जीडीपी की दरें पिछले दस वर्षों से गिरावट आई है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। चंद पूंजीपतियों की पूंजी में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत पेट्रोलियम जैसे लाभ प्रद संस्थानों को निजी हाथों बेचा जा रहा है। इसके अलावा बैंककर्मियों ने बैंकों के विलय के विरोध करते हुए कारपोरेट घरानों से चूक किए गए ऋणों की वसूली के कठोर उपाय करने, वेतन पुनरीक्षण एवं संबधित मुद्दों को शीघ्र निस्तारण करने और बैंकों में पर्याप्त भर्ती किए जाने की मांग की। मौके पर सुनील कुमार, राहुल देशवाल, निशांत तोमर, बिजेंद्र सिंह, शैलेेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईसी शाखाओं में तालाबंदी कर कर्मचारियों का प्रदर्शन
शामली। शहर के वर्मा मार्केट में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में हड़ताल रही। हड़ताल के दौरान सरकार से वेतन पुनर्निधार्रण, पुुुरानी पेंशन बहाली करते हुए लागू करने और प्रीमियम पर जीएसटी मुक्त करने की मांग की है। एलआईसी के शाखा सहायक प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि शामली में प्रतिदिन 100 बीमा पालिसी और 50 लाख रुपये बीमा धनराशि जमा होती है। कैराना में 25 लाख बीमा पालिसी की रकम और 50 पालिसी होती है। मौके पर राजेश जैन, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, रायबहादुर राणा, राजेंद्र कुमार, शिवकुमार मौजूद रहे।

शामली में प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

शामली में प्रदर्शन करते बैंककर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली में एलआईसी कार्यालय में कामकाज बंद कराते बैंक कर्मचारी।

शामली में एलआईसी कार्यालय में कामकाज बंद कराते बैंक कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली में हड़ताल के दौरान बंद पड़ा केनरा बैंक।

शामली में हड़ताल के दौरान बंद पड़ा केनरा बैंक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed