{"_id":"6a3439fe91b9fb96dd0fcd2a","slug":"strike-continues-for-the-third-day-in-protest-against-e-registry-shamli-news-c-26-1-sal1001-167876-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल
Fri, 19 Jun 2026 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कैराना में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में धरने पर बैठे दस्तावेज लेखक-संवाद
कैराना/शामली/ऊन। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट और अधिवक्ता तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। लगातार आंदोलन के कारण सब रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और पंजीकरण संबंधी कार्य नहीं हो सके।
कैराना में बृहस्पतिवार को भी दस्तावेज लेखक संघ, अधिवक्ता, टाइपिस्ट और स्टांप वेंडर संयुक्त रूप से सब रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने विरोध जारी रखते हुए सरकार की ई-रजिस्ट्री योजना को लेकर नाराजगी जताई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ कैराना शाखा के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह के नेतृत्व में उप-निबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ई-रजिस्ट्री लागू होने से दस्तावेज लेखन से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित होगी और बड़ी संख्या में लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
ऊन तहसील में भी तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद रखे और तीसरे दिन भी कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इसके चलते उप-निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का कोई कार्य नहीं हो सका।
हड़ताल के दौरान महासचिव सोनू कल्याण, अनुज वशिष्ठ, नवीन, सुरेंद्र सिंह, रवि सिरोही, सतीश कुमार, सोनू आदि अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज लेखक संघ, स्टांप विक्रेता संघ और टाइपिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
शामली जिला बार एसोसिएशन में भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने की मांग दोहराई।