फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strict action will be taken for not wearing helmet

हेलमेट नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 11 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for not wearing helmet
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि हेलमेट का प्रयोग न करने वालों, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों व मानक के अनुसार नियम का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों द्वारा बिना साइन बोर्ड निर्माण कार्य किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दृष्टिगत साइन बोर्ड हर हाल में लगाए जाए, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जिले के मार्गों पर गति नियंत्रक बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही संभागीय परिवहन अधिकारी को रोड सेफ्टी के दृष्टिगत चालान बनाने के निर्देश दिए। कोविड-19 के दृष्टिगत सभी ड्राइवरों एवं चालकों का वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एआरटीओ शामली,जिला विद्यालय निरीक्षक,लोक निर्माण विभाग,एनएचआई के अधिकारी रोडवेज प्रबंधक,यातायात पुलिस निरीक्षक एवं स्कूल के प्रबंधक ट्रक एवं बस यूनियन के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed