फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Street vendors became self-reliant with PM Swanidhi Yojana: DM

पीएम स्वनिधि योजना से स्वावलंबी हुए रेहड़ी पटरी वाले : डीएम

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Street vendors became self-reliant with PM Swanidhi Yojana: DM
शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में बृहस्पतिवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया गया। स्वनिधि महोत्सव में वेंडर्स के स्टाल के साथ लगाए गए स्ट्रीट फूड के स्टाल का अतिथियों ने अवलोकन किया। रोजगार व ऋण के संबंध में जानकारी ली गई। स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा योजना, पीएम जनधन योजना, वीओसीडब्ल्यू, पीएम श्रमयोगी मानव धन योजना, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना व वन नेशन वन राशन कार्ड आदि योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए। संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में वेंडर्स व उनके परिवार के सदस्यों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। डीएम ने बताया कि यह योजना कोरोना महामारी के दौरान तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ने शुरू की थी। उस समय स्ट्रीट वेंडर को कठिनाई का सामना करना पड़ा, उनके आर्थिक उत्थान के लिए पीएम स्वनिधि योजना बनी थी। जिले में 7261 वेंडर्स को 10000 रुपये के रूप में प्रथम ऋण, 1679 वेंडर्स को 20000 रुपये के रूप में द्वितीय किश्त और 85 वेंडर्स को 50000 के रूप में तृतीय किश्त की धनराशि बैंक के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में 75 लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 17.40 लाख का ऋण वितरित कराया गया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली है, देश का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है। हर वर्ग के आदमी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि जिस समय पीएम स्वनिधि योजना आई, उस समय देश कोरोना महामारी की चपेट में था और सामने कई चुनौतियां थीं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्ट्रीट वेंडरों को सुविधाएं सुलभ कराईं। इस अवसर पर अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेनदेन का प्रयोग करने वाले प्रथम 10 वेंडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा वेंडर्स को एक्टिव करने वाले नगर निकाय के कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप कांत ने बताया कि जिले में 3843 वेंडर्स ने 10,28,594 डिजिटल ट्रांजक्शन किए हैं। एडीएम संतोष कुमार ने महोत्सव में उपस्थित आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed