{"_id":"1f9f88dce324aeab4929ee33ae66bd8c","slug":"street-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना वाहनों का रैला, बढ़ा जाम का झमेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना वाहनों का रैला, बढ़ा जाम का झमेला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जाम के झाम से जूझ रहे शहरवासियों को अब गन्ना वाहनों के रैलों से परेशान होना पड़ रहा है। पूरा शहर जाम के आगोश में समाता जा रहा है। गन्ना वाहनों की लंबी लबी लाइनें परेशानी का सबब बनने लगी हैं।
अपर दोआब चीनी मिल में शुक्रवार सुबह से ही गन्ने से लदे वाहन आने लगे थे। दोपहर तक चीनी मिल के यार्ड से लेकर अग्रसैन पार्क तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। दोपहर बाद से लेकर शाम तक शामली चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वालों में किसानों की बोगियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां समेत भारी वाहनों की लाइनें शहर के वीवी इंटर कॉलेज, फव्वारा चौक, अस्पताल रोड से लेकर बुढ़ाना रोड तक शिवचौक से लेकर अग्रसेन पार्क तक लंबी-लंबी लाइनें लग गई। अधिक गन्ना आने से पूरा शहर जाम के आगोश में समा गया।
गन्ने की अधिकता को देखते हुए पुलिस व्यवस्था बनाने में लग गई। शहर से निकलने वाले हलके और भारी वाहनों के साथ पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार चीनी मिल के वायलर में तकनीकी खामी आने से पेराई प्रभावित हुई है, जिसके चलते गन्ना वाहनों की भीड़ जाम हो गई। चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर ने बताया कि शुक्रवार को चीनी मिल में अधिक गन्ना आ गया है।
विज्ञापन
चीनी मिल में गन्ना पेराई अपेक्षा से कम हो रही है। उनका कहना कि किसान दिन में गन्ना लेकर आ रहे हैं। जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है। वह प्रतिदिन 58 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर रहे है।