फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stream of milk left for happiness and peace

-इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए कई गांवो में हवन यज्ञ,विशाल भंडारे

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stream of milk left for happiness and peace
इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए कई गांवो में हवन यज्ञ, विशाल भंडारे
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली/बाबरी/ऊन। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए जिले में कई स्थानों में भूमिया खेडा में हवन यज्ञ आयोजित करके विशाल भंडारे आयोजित किए गए। सुख - शाति के लिए गांवो के चारो ओर दुग्ध धारा छोड़कर बारिश की कामना की है।
बाबरी क्षेत्र के हिरनवाड़ा गांव में भूमिया खेड़ा में गावं की सुख शांति व इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए संपूर्ण गांव के सहयोग से एक यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। भूमिया खेड़ा मे हवन- यज्ञ में पुरोहित पंडित मामचंद शर्मा व यज्ञमान ठाकुर आदित्य पत्नी लता लतेश समेत गांव के लोग मौजूद रहे। यज्ञ समापन के बाद में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए गांव की सीमा के बाहर एक दुग्ध धारा छोड़ी गई। गांव के युवकों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।दुग्ध धारा के उपरांत शनि देव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे सभी ग्रामवासियों ने भंडारे में बना प्रसाद ग्रहण किया गया। ग्रामीणो ने बारिश की कामना की। ऊन कस्बे में शनिवार को कस्बावासियों ने भूमिया खेड़ा पर हवन यज्ञ का आयोजित किया। कस्बा वासियो ने यज्ञ में आहुति देकर शीघ्र बारिश होने की कामना की। बाद में हलवा- पुरी का भंडारा मे प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नरेश गोयल, प्रदीप कुमार, दिनेश, भास्कर चौधरी, सुखपाल शर्मा, नरेश वर्मा,सचिन, राहुल आदि कस्बावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिदेव की मूर्ति की हुई स्थापना, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा
शामली। फुगाना गांव में दक्षिण शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं शनिदेव की मूर्तियों की विधि विधान से स्थापना हुई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओ की गांव में धूमधाम से परिक्रमा निकाली गई। फुगाना स्थित दक्षिण शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार एवं शनिदेव की मूर्तियों की स्थापना कराने के लिए गत 03 जुलाई से पंडित सोमपाल शास्त्री, राजवीर शर्मा, सतीश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा समेत पांच पुरोहित मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। मूर्ति स्थापना में मुख्य रूप से राजीव शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र मलिक, सुशील शर्मा, गोलू शर्मा, बिल्लू मलिक, बलराम सिंह, राहुल मलिक, जोगेंद्र शर्मा, बृजलाल शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, बबलू मलिक, मास्टर बुध सिंह शमार्, बाबूराम, अंकित शर्मा, गोलू जितेंद्र मलिक आदि ने सहयोग रहा। शनिवार को विशाल भंडारे मे सभी ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक, कृष्णपाल मलिक, श्यामवीर मलिक, विनोद मलिक, सतपाल मलिक, सतीश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुनील मलिक, अतर सिंह मलिक, राजवीर मलिक, सुभाष मलिक, उदयवीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed