फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Story of vandalism telling viral photo

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो बयां कर रहे बर्बरता की कहानी

Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Story of vandalism telling viral photo
वायरल फोटो बयां कर रहे बर्बरता की कहानी
विज्ञापन

शामली। शहर की पंजाबी कालोनी में पांच दिन पूर्व हुए अजय पाठक परिवार की हत्या से जुड़े फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो घटना की बर्बरता को बयां कर रहे हैं।
पंजाबी कालोनी में 31 दिसंबर को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी व बेटी के शव उनके मकान में मिले थे। उनकी धारदार हथियारों से हमले कर हत्या की गई थी, जबकि अजय पाठक के बेटे भागवत का शव कार की डिग्गी में डालकर पानीपत में टोल प्लाजा के पास आग लगा दी गई थी। यह हत्याकांड लखनऊ तक गूंज रहा है। शहर के लोग भी इस जघन्य वारदात को लेकर स्तब्ध है। हत्याकांड से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इनमें तीन मृतकों और कुछ सामान के हैं। वायरल फोटो में जिस तरह से परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया है, वह बेहद खौफनाक है। लोग फोटो देखकर जघन्य वारदात की कड़ी निंदा करते हुए इस कांड को अंजाम देने वालों को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

...किसी को राह बदलते जरा सी देर लगती है
शामली। अजय पाठक की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं, जिनमें वह कविता और गजल गुनगुनाते हैं। म्यूजिक के साथ रिकार्ड की गई यह वीडियो उनके चाहने वाले शामली के लोग फेसबुक पर डाल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अजय संगल ने फेसबुक पर डाला है, जिसमें अजय पाठक गजल सुना रहे हैं। गजल में जो बातें वह कहते हैं, वह उनके साथ हुई घटना पर भी सटीक बैठ रही हैं। गजल कुछ इस तरह है। जरा सी देर लगती है... बहुत कम वो लोग हैं जिनको मुहब्बत रास आ जाए, किसी को राह बदलने में जरा सी देर लगती है। अजय पाठक ने जब मोबाइल फोन में यह रिकार्डिंग की होगी, तब शायद ही उन्हें इसका अहसास होगा कि जिस शिष्य हिमांशु से वह मुहब्बत करते हैं, अपना मानते हैं, वह अपनी राह बदल देगा। कभी गुरू मानकर पैर छूने वाला हिमांशु एक दिन उनका गला काट देगा और पूरे परिवार को ही खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed