{"_id":"574b2b294f1c1b3f3f108ce8","slug":"storm-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी की आफत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 29 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गढ़पुख्ता क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी में ध्वस्त हुआ मुर्गी फार्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में आंधी ने एक बार फिर आफत ला दी। शनिवार रात आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, तो आंधी ने दुश्वारियां बढ़ा दीं।
शनिवार रात एकाएक मौसम ने करवट बदली। आंधी आने के साथ ही झमाझम बरसात हुई। आंधी के कारण जिले भर में कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रात में ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति नहीं आ सकी। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति का यही हाल रहा। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
उधर, आंधी के कारण आम उत्पादक बाग ठेकेदारों को काफी नुकसान हुआ। आम की फसल अभी पक कर तैयार नहीं हुई है, जिस कारण पेड़ पर लगे आम आंधी में टूटकर गिर गए। बाग ठेकेदारों को कच्चे आम को औने पौने दाम में मंडी ले जाकर बेचना पड़ गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा के मुताबिक शनिवार रात आई आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइन टूट गई। इसकी वजह से विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य रविवार सुबह तक कराया गया। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।