फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stoneware should be strictly on

पत्थरबाजों पर होनी चाहिए सख्ती

Wed, 03 May 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stoneware should be strictly on
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कश्मीर घाटी में सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने वालों के विरोध में हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बजरंग दल और विहिप ने धरना-प्रदर्शन कर पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली के अग्रसेन पार्क में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विहिप जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब भी आपदा आई, तो सेना के जवानों ने पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया। अब उन्हीं सैनिकों पर कश्मीर के युवा पत्थरबाजी कर रहे हैं। रोजाना ही पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद निंदनीय है। 
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी ने कहा कि श्रीनगर में सेना के जवानों से सामान छीनना, लात घूंसे मारना और उन्हें पीटने जैसी घटनाएं शर्मनाक हैं। जब सेना के जवान पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो अनेक मानवाधिकार संगठन इनके समर्थन खड़े हो जाते हैं तथा सैनिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हैं। इससे सेना का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को छूट मिलनी चाहिए। चंद पैसों के लिए युवक देश और सेना के जवानों का अपमान कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

जिससे लोगों मंे आक्रोश पनप रहा है। इसके साथ्ा ही बाबा अमरनाथ की यात्रा भी निर्विघ्न संपन्न कराने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलक्टर भानू प्रताप यादव को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विवेक प्रेमी, रविंद्र शर्मा, वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, सुखचैन वालिया, अरुण पारखी, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका 
शामली। सेना के जवानों का सिर काटने और कश्मीर में हो रही पत्थरबाजी की घटना को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संदीप उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के शिवचौक पर इकट्ठा हुए।


जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पाकिस्तान बार-बार नापाक हरकतें करता है और सेना के जवानों पर अत्याचार किया जाता है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि पत्थरबाजों और आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। इस दौरान संदीप उपाध्याय, टिंकू गोस्वामी, विकास संगल, विक्रांत, विकास, पंकज, मोहित, मनीष, नटवरलाल, रविंद्र मुंडेट, कपिल बालियान, सूरज, कुनाल, सुमित पारचा, अमन, चिंटू, शंकर, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed