{"_id":"67439a30ce109e8c960e8584","slug":"stone-pelting-and-firing-for-playing-pubg-woman-shot-shamli-news-c-26-1-sal1001-132302-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पबजी खेलने को लेकर पथराव-फायरिंग, महिला को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पबजी खेलने को लेकर पथराव-फायरिंग, महिला को लगी गोली
Mon, 25 Nov 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
कैराना के मवी में पथराव व फायरिंग में घायल महिला बुगली-संवाद
कैराना(शामली)। गांव मवी में पबजी खेल के लिए बनाए गए ऑनलाइन ग्रुप से बाहर निकालने पर आक्रोशित युवक ने अपने साथियों के साथ एक घर पर चढ़ाई कर पथराव और फायरिंग कर दी।
गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पथराव व मारपीट में महिला व छह वर्षीय बालक समेत तीन अन्य लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव मवी में सात लोगों ने सालिम के मकान के बाहर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। सालिम का कहना है कि एक आरोपी ने घर का दरवाजा खोलकर तमंचे से फायर किया। जिसमें पैर में गोली लगने से 30 वर्षीय कुसुम गंभीर घायल हो गई।