फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sticks in two sides, six injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
sticks in two sides, six injured
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। रास्ते में खड़ी बाइकों की वीडियो बनाकर पुलिस को भेजने पर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में छह लोग घायल हो गए। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कस्बे के मोहल्ला रामरतन मंडी में मेहताब सैफी और यामीन खान पड़ोसी हैं। दोनों के मकानों के सामने संयुक्त रास्ता है। यामीन खान पक्ष वहीं पर बेकरी संचालित करता है। मेहताब पक्ष का आरोप है कि रास्ते में यामीन खान के पुत्र और भतीजे कुछ अन्य लोगों के साथ बाइक खड़ी कर रास्ते को अवरुद्ध करते हैं। मेहताब रास्ते में खड़ी बाइकों की वीडियो बनाने लगा और पुलिस को भेज दी। आरोप है कि इस पर नाराज होकर यामीन खान पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में भी यामीन खान पक्ष हमला करता रहा। बाद में चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे तो फरार हो गए। हमले में मोहम्मद आरिफ सैफी, मोहम्मद सलमान, अनवर अहमद, मेहताब सैफी, बिलाल सैफी, अल्ताफ घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पुलिस ने सीएचसी थानाभवन में मेडिकल कराकर उपचार कराया। गंभीर हालत में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद सलमान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मेहताब ने मोहम्मद कैफ खान, यासीन खान, फिरदोस, शोएब खान के खिलाफ थाना थानाभवन में हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed