{"_id":"657a097b018798e08009b3f7","slug":"stay-away-from-social-media-focus-on-practice-shamli-news-c-26-1-smrt1048-13325-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोशल मीडिया से रहें दूर, अभ्यास पर करें फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोशल मीडिया से रहें दूर, अभ्यास पर करें फोकस
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसई ने भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों बोर्ड की परीक्षा फरवरी माह में शुरू होगी। बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियाें के पास अब तैयारी करने का समय कम रह गया है। इसलिए अब उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अब विद्यार्थी सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और अभ्यास पर फोकस करें तभी परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगी जबकि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होगी, जिस कारण विद्यार्थियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा।
वीवी इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. अनुराग शर्मा का कहना है कि विद्यार्थी सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यस्त रहते हैं। अब सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। सिर्फ जरूरी काम या पढ़ाई में ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। अब सिर्फ अपनी पढ़ाई पर और अभ्यास पर फोकस रखें तभी परीक्षा में बेहतर अंक पा सकेंगे।
विज्ञापन
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के शिक्षक विकास कपूर का कहना है कि बोर्ड परीक्षा अब नजदीक आ गई है। अभी से जो विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करेंगे और जितना रिवीजन करेंगे। परीक्षा में उतने ही अच्छे अंक लाने में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर अब जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करें और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ही ध्यान देेंगे तो बेहतर अंक लाने में सफलता मिलेगी।