{"_id":"5f4d45eb8ebc3eaad348c16b","slug":"state-tops-in-pm-awas-yojana-suresh-rana-shamli-news-mrt4990018156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में अव्वल रहा प्रदेश: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में अव्वल रहा प्रदेश: सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने महावतपुर एवं थानाभवन में सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश लगातार विकास के रथ पर दौड़ रहा है।
प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव महावतपुर में 4.73 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई 9.22 किलोमीटर की एक सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क जलालपुर, खेड़ी, महावतपुर को जोड़ती है। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास बनाने में अव्वल रहा है। पूर्व की सरकारों में शाम होते ही सड़कों पर निकलना दूभर था, लेकिन अब किसी का डर नहीं है। शामली जनपद में 750 करोड़ की लागत से बिजलीघर का निर्माण होगा। दो नए राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हो चुका है। चार राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण लगभग हो चुका है। इस लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, उमेश प्रधान, मोहनलाल प्रधान, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
सात लाख की लागत से बनी है सड़क
थानाभवन। दोपहर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने चौधरान पट्टी में इंटरलॉकिंग की सड़क का लोकार्पण किया। 200 मीटर की यह सड़क नगर पंचायत की ओर से सात लाख की लागत से बनी है। इस दौरान कुलदीप गर्ग, सभासद महबूब, साजिद, देवेंद्र पंडित सहित काफी लोग मौजूद थे। उधर, लोकार्पण कार्यक्रम के बाद गन्ना मंत्री ने नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत थाना भवन, गढ़ीपुख़्ता, जलालाबाद के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान गन्ना मंत्री ने कई लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान किया।