फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   State's pride will increase when women are honored

नारी को सम्मान मिलने पर बढ़ेगा प्रदेश का गौरव

Sat, 27 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
State's pride will increase when women are honored
शामली। परिवहन विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत पहले दिन रोडवेज बस स्टैंड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नारी शक्ति को जागरूक करते हुए स्वावलंबी होने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शासन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शुक्रवार से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च तक चलेगा। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि अभियान के पहले दिन शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर गोष्ठी हुई। एआरटीओ ने कहा कि नारी एक, रूप अनेक। इसमें प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब नारी को सम्मान मिलेगा। नारी शक्ति को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन 1090, 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान एवं स्वावलंबी की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर उपस्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेयी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुधा रानी, राजेंद्र चौहान, यातायात के उप निरीक्षक पूरन सिंह, परिवहन विभाग के कर्मचारी रविंद्र सिंह, त्रिलोक चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed