Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Started by filling online self-enumeration forms in municipal bodies

Shamli News: नगर निकायों में ऑनलाइन स्वगणना फार्म भरवाकर की शुरुआत

Fri, 08 May 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 08 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Started by filling online self-enumeration forms in municipal bodies
शामली नगर पालिका सभागार में प्रथम चरण के स्व-जनगणना के सम्बन्ध में बैठक लेते चेयरमैन अरविंद सं
शामली/बनत। नगरपालिका परिषद शामली में बृहस्पतिवार को देश में जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधित कार्य की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विनोद साेलंकी ने स्वगणना के बारे में अधिकारियों, कर्मचारियों व सभासदों को ऑनलाइन के माध्यम से समझाया। इस दौरान सभासदों व कर्मचारियों को उनके मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर, उनका ऑनलाइन स्व गणना फार्म भरवाकर शुरुआत की। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि सभी नागरिक आज से 21 मई तक अपनी जनसंख्या की स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने आस-पास के व्यक्तियों, सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बैठक का संचालन जनगणना प्रभारी राजस्व निरीक्षक चंद्र किशोर पटेल व अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

बनत नगर पंचायत में स्व गणना की शुरुआत सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, ईओ देवकीनंदन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कुसुम, धर्मवीर सिंह रहे। विधायक ने अपनी स्वगणना करवाई। उन्होंने इस जनकल्याण के कार्य में योगदान देने और सभी नागरिकों को स्व गणना के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार गांव कैड़ी पहुंचकर परिवार की कराई ऑनलाइन गणना

थानाभवन। तहसील सदर के तहसीलदार मनोज कुमार एवं फील्ड ट्रेनर इंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ गांव कैड़ी पहुंचे, जहां एक परिवार की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूर्व विधायक राव वारिस ने भी स्वगणना के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताया कि पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा शुरू होने से प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed