फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Start the stalled construction of Balwa flyover by December 24

24 दिसंबर तक शुरु कराएं बलवा फ्लाईओवर का रुका हुआ निर्माण: एडीएम

Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Start the stalled construction of Balwa flyover by December 24
शामली। बलवा बाईपास की जद में रेलवे का फ्लाईओवर निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने आगामी 15 मार्च तक पूरा करने का एनएचएआई के अफसरों के सामने लक्ष्य निर्धारित किया है। टावर हटाने के लिए बिजली करंट बद कर दिया गया है। आगामी 24 दिसंबर तक बलवा रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनएचआई के अफसरों की बैठक हुई। जिसमें बलवा फ्लाईओवर की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 मार्च तक हर हालत में निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। जिस पर एनएचएआई के अफसरों ने बताया कि बलवा फ्लाईओवर पर रेलवे की विद्युत लाइन का मामला सुलझ गया है। खंभे लगा दिए गए है, विद्युत लाइन खींचनी बाकी है। फ्लाईओवर के ऊपर के गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट बंद कर दिया गया है। जल्द ही तारों को हटा लिया जाएगा। 24 दिसंबर से बलवा फ्लाईओवर के लिंटर व अन्य कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे पर रॉयल पब्लिक स्कूल से तहसील तक पेड़ों के कटान की अनुमति लेने और एनएचएआई के अफसरों को सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जिससे 15 अक्तूबर को छोड़े गए टेंडर की आगे की कार्रवाई पूरी की जा सके। कलक्ट्रेट में मंगलवार को दोपहर 12 बजे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर व जिला मुख्यालय के चौराहों को लेकर एनएचएआई की कार्ययोजना पर बैठक होगी। जिसमें एनएचएआई की बागपत इकाई के परियोजना निदेशक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed