फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Standing in the water in the eastern Yamuna, the former Municipal President protested

Shamli News: पूर्वी यमुना में पानी में खड़े होकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Standing in the water in the eastern Yamuna, the former Municipal President protested
कांधला नहर में घुसकर विरोध करता पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम। - फोटो : SHAMLI
पूर्वी यमुना में पानी में खड़े होकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष के द्वारा नगर पालिका परिषद पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए पूर्वी यमुना नहर में उतरकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम ने शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर में उतरकर प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन पर घोटाले के आरोप लगाए। आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर के वार्ड नंबर 22 मोहल्ला मिर्दगान में तीन माह पहले शौकीन के मकान से नूरा कपड़े वाले तक इंटर लॉकिंग को उभारने का कार्य किया गया था। किंतु अब नगर पालिका परिषद ने एक बार फिर से एक निविदा प्रकाशित कराई है। जिसमें उसी कार्य के लिए दोबारा निविदा आमंत्रित की गई है, निविदा में छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक का समय दिया गया है। उक्त कार्य का टेंडर पालिका प्रशासन के द्वारा 1004552 रुपये का दर्शाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम का आरोप है कि जब तीन माह पहले यह कार्य पूर्ण हो चुका है तो अब उसका टेंडर क्यों छोड़ा गया है। अगर अब टेंडर अब छोड़ा गया है तो क्या उस समय कार्य बिना टेंडर के किया गया था। पूर्व पालिकाध्यक्ष का आरोप है कि नगर में पालिका प्रशासन के द्वारा इस प्रकार करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि वह मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed