फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stampede Stills On Examination Centers

सचल दस्तों ने मारा छापा

Thu, 06 Apr 2017 12:32 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stampede Stills On Examination Centers
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान परीक्षा में सात बच्चे गैर हाजिर रहे। सचल दस्तो ने भी छापेमारी की। मगर, किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। 
विज्ञापन


बुधवार को जनपद में सीबीएसई इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 327 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। सात बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। सिल्वर बेल्स में 115 में से कोई भी छात्र गैर हाजिर नहीं रहा। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 53 बच्चे पंजीकृत थे, यहां तीन बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। बीएसएम पब्लिक स्कूल में 56 बच्चों में से एक गैर हाजिर रहा। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में 45 बच्चों में से 2 ने परीक्षा छोड़ी। अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में 58 बच्चों में से एक ने परीक्षा छोड़ी। 
विज्ञापन


वहीं कक्षा 10 में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 57 बच्चों में से कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा। सरती देवी राजाराम की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि केंद्रों पर सचल दस्तों ने भी छापामारी की है, लेकिन कहीं भी कोई नकलची नही पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed