फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sri Krishna Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मे कान्हा-राधा घर में छाई खुशी

Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami
शामली सीएचसी में जन्माष्टमी के दिन जन्मे बेटे को दुलार करती शिवानी व शीशपाल - फोटो : SHAMLI
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मे कान्हा-राधा घर में छाई खुशी
विज्ञापन

शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के दिन बुधवार को अस्पताल में जन्मे बच्चों को लेकर परिवार में खुशियां छाई हैं। परिजनों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन उनके घर कान्हा और राधा के रूप में बच्चों ने जन्म लिया है। अमर उजाला ने परिजनों से बात की तो उनका कहना है कि बेटा-बेटी पैदा होना खुशी की बात है, लेकिन इससे भी बढ़कर खुशी ये है कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उन पर भगवान की कृपा बरसी है। पेश है रिपोर्ट..
जन्माष्टमी के शुभ दिन बेटे की खुशी मिली
सीएचसी शामली में बुधवार को सुबह करीब 10 बजकर नौ मिनट पर माजरा रोड निवासी जितेंद्र की पत्नी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। बेटा पैदा होने की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशियां छा गई। जितेंद्र की बहन पूनम ने बताया कि उनकी भाभी प्रियंका के दूसरी संतान बेटे के रूप में हुई। इससे पहले दो साल की बेटी है। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके घर में कान्हा का रूप आया है। यह दिन बहुत ही शुभ है और पूरे परिवार में खुशियां छाई हुई है।
विज्ञापन

बच्चे के रूप में कान्हा घर पधारे
सीएचसी शामली में मंगलवार की रात 12.35 मिनट पर गांव बुटराड़ी निवासी शीशपाल की पत्नी शिवानी ने बेटे को जन्म दिया। बेटा पैदा होने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शीशपाल ने कहा कि उनकी शादी हुए एक साल से अधिक समय हो गया। पहली संतान के रूप में बेटा पैदा हुआ, खुशी की बात है, लेकिन उससे बढ़कर खुशी की बात ये है कि जन्माष्टमी के दिन उन्हें यह खुशी मिली है। उनके लिए तो मानो कान्हा के रूप में बच्चे ने जन्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल बाद राधा के रूप में घर पधारी बेटी
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी कुलदीप की पत्नी रविना ने बुधवार सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी का माहौल बन गया। कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्टरी में एकाउंटेंट कुलदीप ने बताया कि शादी के चार साल बाद पहली संतान जन्माष्टमी के दिन राधा के रूप में घर में आई है। इसे लेकर वह बहुत खुश हैं।

शामली सीएचसी में जन्माष्टमी के दिन जन्मे बेटे को दुलार करती प्रियंका

शामली सीएचसी में जन्माष्टमी के दिन जन्मे बेटे को दुलार करती प्रियंका- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed