फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP's mobile squad plan will be implemented in the district

Shamli News: जिले में लागू होगा एसपी का मोबाइल स्कवॉड प्लान

Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
SP's mobile squad plan will be implemented in the district
शामली। स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अभिषेक ने हाल ही में शामली शहर और कांधला क्षेत्र में मोबाइल स्कवॉड का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय किया था। जिसके तहत सादे कपड़ों में बाइकों पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था, जो संदिग्ध, बाइक सवार युवकों पर नजर रख रहे थे। कुछ समय में ही मोबाइल स्कवॉड ने पांच से अधिक स्नेचरों और हत्या के आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। मोबाइल स्कवॉड का ट्रायल सफल होने पर पूरे जिले में थाना वाइज इसे लागू कराया जा रहा है।
विज्ञापन




दरअसल, पिछले कुछ समय से शहर और देहात क्षेत्र में बाइक पर सवार बदमाशों ने स्नेचिंग से लेकर अन्य वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा कर बदमाशोंं को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया। मगर एसपी अभिषेक का प्रयास था कि वारदात होने से बचाया जए। जिसके लिए उन्होंने शामली शहर और कांधला में विशेष रूप से मोबाइल स्कवॉड गठित की तथा बाइकों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने लगे तथा बिना नंबर प्लेट बाइक वालों पर भी शिकंजा कसा। मोबाइल स्कवॉड ने 10 से अधिक वारदातों को जहां होने से बचाया। वहीं, स्नेचिंग और हत्या की छह वारदातों का भी खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। एसपी ने बताया कि मोबाइल स्कवॉड को शामली और कांधला के बाद अब कैराना, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, आदर्श मंडी, बाबरी थाना क्षेत्र में भी तैनात किया जाएगा। सभी की देखरेख संबंधित सीओ करेंगे। इसके अलावा वह खुद भी समय-समय पर मोबाइल स्कवाॅड का जायजा लेंगे। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोगों से भी सहयोग की अपील



एसपी अभिषेक ने लोगों से भी स्नेचरों पर अंकुश लगाने को सहयोग की अपील की है। कहा कि यदि कोई संदिग्ध या फिर बिना नंबर प्लेट का बाइक सवार दिखता है तो उसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 100 पर दें, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

- इन मामलों का खुलासा करने में मोबाइल स्कवॉड ने निभाई अहम भूमिका

: शहर क्षेत्र की दंपति से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


: कांधला क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मोबाइल स्कवॉड ने पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

: कांधला क्षेत्र में दो स्नेचरों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया, दाेनों वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।



: शामली शहर में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े तीन स्नेचरों को पकड़ा गया।

----



- अभी इन मामलों का खुलासा होना है बाकी

- दयानंद नगर से दो दिन पूर्व बाइक सवार तीन बदमाशोंं ने महिला पूनम से सोने के कुंडल लूट लिए थे।



- चार दिन पहले महिला से दस हजार रुपये छीने

- आदर्श मंडी में युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार लूटे
- 56 स्थानों पर लगाए जायेंगे सीसीटीवी



एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वैसे तो जिले के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। जल्द ही विभिन्न स्थानों पर 56 और सीसीटीवी लगाने की प्लानिंग है। इसके लिए जगह का चिह्नीकरण किया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सीसीटीवी लगवाए जाएं।


- घटना को कम आंकना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

एसपी ने कहा कि घटना को कम आंकना और छिपाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तुरंत घटना की सूचना दें तथा उसको खोलने का प्रयास करें। घटना की जानकारी नहीं देने पर थानाभवन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर भी किया चुका है। इसके अलावा दुष्कर्म के एक मामले में हीलाहवाली करने पर एक थानाध्यक्ष से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed