फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   spray insecticide

संचारी रोगों की रोकथाम को एडीएम ने की बैठक

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
spray insecticide
शामली कलक्ट्रेट में अधिकारियो की बैठक लेते एडीएम अरविन्द कुमार - फोटो : SHAMLI
कीटनाशक का छिड़काव कराएं
विज्ञापन

शामली। संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर सोमवार को एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। फॉगिंग और एंटी लार्वा का संपूर्ण नगर क्षेत्र का रोस्टर बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू आदि संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नगरवासियों को जागरूक किया जाए। सभी सरकारी भवनों में जलभराव की स्थिति के संबंध में सूची मांगी। डोर-टू-डोर सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करने की स्थिति की जानकारी लेकर इसके लिए लोगों को जागरूक करने व कूड़ा निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिशासी अभियंता को सभी निकायों में स्थित ओवरहेड टैंक के जल के नमूने लेकर उसकी जांच कराने को निर्देशित किया।

किसानों को किया जाएगा प्रेरित
शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रोइरीगेशन) योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी ने समिति के सदस्यों को योजना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत 1317 हेक्टेयर लक्ष्य के चयनित कृषकों के यहां कार्य कराने जाएंगे। बैठक में उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी ने लाभार्थी किसान से माइक्रोइरीगेशन प्रणाली से फसल पर लाभ के संबंध में वार्ता की। लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कांधला ब्लॉक में 14 गांव अटल भू-जल योजना के अंतर्गत चयनित हैं, जिसमें कृषि एवं औद्यानिक फसलों पर जल प्रबंधन के तहत कृषकों को योजनाओं में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अटल भू-जल योजना में चयनित ग्रामों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ऽपर ड्रॉप मोर क्रॉपऽ (माइक्रोइरीगेशन) के अंतर्गत कृषि एवं औद्यानिक फसलों में माइक्रोइरीगेशन प्रणाली के उपयोग के लिए प्राथमिकता के तौर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। किसानों का पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed