{"_id":"61c0cfe742afb85cd6383eca","slug":"sports-leads-to-complete-development-of-personality-shamli-news-mrt5699778174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से होता है व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से होता है व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला प्रशासन और शामली रायफल क्लब ने मेधावी छात्रा नि:शुल्क निशानेबाजी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस अवसर पर एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है।
शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन और क्लब द्वारा मेधावी निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निशानेबाजी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। एयर पिस्टल वर्ग में सिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राखी ने द्वितीय और तुलसी सरवाल तृतीय स्थान पर रही। एयर रायफल वर्ग में प्राची प्रथम, पलक मलिक द्वितीय और सबिया चौधरी तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को एसपी सुकीर्ति माधव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतिभागी छात्राओं नीशू, विशाखा, निक्की शर्मा, तपस्या, कीर्ति, विदुषी, भूमि पांडेय, भारती, अनुपाल, सहवी, खुशी वर्मा, आंचल राठी को शामली रायफल क्लब द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए।
मुख्य अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेल में भी रुचि लेनी चाहिए। खेलों से व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी का खेल आज बहुत प्रचलित खेल है इसमें प्रतिभागी का मानसिक विकास होता है और खिलाड़ी अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि खेल की हार जीत से ज्यादा खेल में प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग, अतुल वर्मा, डॉ. तनु सैनी, राजेश तोमर, सीमा चौधरी, पिंकी, सोनल तोमर, अनु चौधरी, आस्था चौधरी, नितिन वर्मा, श्वेता आर्या, हिमांशु मलिक, पारस पंवार, अभिषेक तोमर, गौरव श्योराण, सौरभ चौधरी, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सत्येंद्र वर्मा ने की और संचालन मुकेश चौधरी ने किया।