फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sports grounds in rural areas will be illuminated with solar high mast lights.

Shamli News: सोलर हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों के खेल मैदान

Sat, 06 Jun 2026 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sports grounds in rural areas will be illuminated with solar high mast lights.
27.80 लाख का प्रस्ताव तैयार कर सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने एडीएम प्रशासन को लिखा पत्र
विभागीय स्तर पर लाइटें लगवाने का प्रावधान नहीं होता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर सोलर पावर प्लांट और सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए सांसद निधि से 27.80 लाख रुपये उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मेरठ ने एडीएम प्रशासन को भेजी रिपोर्ट में बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि और खेल मैदानों के उपयोग को लेकर कार्रवाई की गई है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं के संबंध में यूपीनेडा मेरठ से समन्वय स्थापित कर चयनित स्थलों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला युवा कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि खेल मैदानों के विकास के लिए विभागीय बजट का प्रावधान नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में उपलब्ध खाली भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित करने संबंधी सूची जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को पहले ही भेजी जा चुकी है। इस संबंध में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लाइटें लगाने का प्रस्ताव
सरूरपुर खुर्द स्थित संजय गांधी डिग्री कॉलेज खेल मैदान, परीक्षितगढ़ ब्लॉक के चितवाना शेरपुर खेल मैदान और रोहटा ब्लॉक के रामपुर मोती खेल मैदान में दो-दो सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाए जाने का प्रस्ताव है। सरधना ब्लॉक के शाहपुर जदीद और जानी ब्लॉक के काजमाबाद गून गांव के खेल मैदानों में पांच-पांच किलोवाट क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांट और दो-दो सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। सभी प्रस्तावित कार्यों पर कुल 27 लाख 80 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। संबंधित अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन के लिए सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed