{"_id":"66a2bc8fcf6a179b320b3916","slug":"sports-competitions-will-start-in-secondary-schools-in-august-shamli-news-c-26-1-aur1003-125180-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में अगस्त में शुरू होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में अगस्त में शुरू होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
Fri, 26 Jul 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त माह शुरू होने जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, भाला फेंक, फुटबाल, वॉलीबाल एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
बृहस्पतिवार को जिला खेल व्यायाम शिक्षक कुलदीप मलिक ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता अगस्त माह से शुरू होकर अक्तूबर माह तक चलेगी। जिसके तहत स्कूलों में टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, कुश्ती, कराटे, क्रिकेट, शूटिंग आदि खेलों का आयोजन होगा।
वार्षिक प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की 14 वर्षीय सब जूनियर, 17 वर्षीय जूनियर, 19 वर्षीय सीनियर वर्ग में होगी। इसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। मंडल स्तर पर जीतने के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिला स्तर खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी मंडल स्तरीय और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक खेल सकेंगे।
विज्ञापन
-यह प्रमाण पत्र होंगे जरूरी
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्पष्ट रूप से भरे पात्रता प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र सलंग्न करना अनिवार्य है। जो छात्र छात्राएं हाईस्कूल उत्तीर्ण है, उन खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता नहीं है। उन्हें केवल हाईस्कूल की मार्कशीट उपलब्ध करानी होगी।