फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Splash of Janmashtami-Teachers' Day in schools

स्कूलों में जन्माष्टमी-शिक्षक दिवस की धूम

Sat, 05 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 05 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Splash of Janmashtami-Teachers' Day in schools
शामली। शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जनपद के स्कूल कालेजों में कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमाें से सबका मन मोहा।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, समर्पण और विराट के संयुक्त संयोजन में शिक्षक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ।  हार्दिक सैनी, उज्जवल नामदेव, कार्तिकेय, हर्ष और सूर्याशं सहित अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


 कार्यक्रम अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव रहे। आचार्य आनंद प्रसाद, कृष्णपाल, मोहर सिंह, अरविंद, रजनीश, पवन, अक्षय, वसीम खान को सम्मानित किया गया। बीएसएम स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उपप्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ,छाया सिंह ने डाक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णनन ,के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्कूल के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल मैनेजर  सत्र 2015-16 के लिए अभय बेनीवाल को हैड ब्वाय और नितिका पंवार को हेड गर्ल चुना गया।

रॉक गोल्ड प्ले स्कूल एंड चिल्ड्रन एकेडमी में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सौर्य, दिवांश, अंशिका, शाईन, आर्धिया, आरव, रिद्धि बंसल, उन्नति, ईशी, यश, सार्थक शामिल रहे। उन्नति, रूचि और आसू मौजूद रहे। रॉक गोल्ड एकेडमी में  शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी में कविताओं, भाषण एवं नाटक के जरिये विद्यार्थियों ने अपने भाव प्रकट किए।

स्कूल प्रबंधक सुनील गोयल ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को बधाई दी। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्कूल डायरेक्टर मीनू संगल ने  प्रिंसिपल शायजू नायर ने छात्रों को संबोधित किया।  इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई।

सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजूकेशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा कृष्ण के वस्त्र, आभूषण, बांसुरी, झूला और सिंहासन को तैयार करने की योग्यता प्रतियोगिता का आयोजन किया। सचिव नंद किशोर मित्तल एवं प्राचार्य ने निरीक्षण किया।

वस्त्र सज्जा में ज्योति प्रथम, सोनी द्वितीय और रीतू तृतीय स्थान पर रही। कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में  नन्हें मुन्हें बच्चों ने कृष्ण वेशभूषा में नृत्य कर सबका मनमोह लिया। दही हांडी का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, प्रधानाचार्य आशु त्यागी निदेशक राजीव गर्ग, रितेश, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप त्यागी शामिल रहे।

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर क्लास के बच्चों ने सभ्यता, संस्कार और सम्मान का संगम प्रस्तुत कर दर्शक और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में शगुन, शिवम, यश, विदित, सौम्य, नंदिनी, कसक, गुरलीन, अक्षत, अदिति और नंदिनी ने भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अगम मित्तल ने विजेता का गौरव प्राप्त किया।

इस दौरान मारबल किड्स ग्रुप के  नैतिक वर्मा, लक्ष्य मलिक, लक्ष्य निर्वाल, दिव्य, आर्जव, अभिषेक, तरनजीत, आर्णव, देव, अर्पित, आर्य ने राधा कृष्ण झूला उत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। चेयर पर्सन ऊषा मुंजाल और मैनेजर ने विजेताओं को पुरस्कृत और शिक्षकों को सम्मानित किया।

कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के बच्चों ने नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कृष्ण जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों पर आधारित झांकियां रहीं। प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल ने छात्र छात्राओं को जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी।

जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन बनत में शिक्षक दिवस पर छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। छात्रा हितेषी ने भजन सुनाया। दीपा कुमारी ने कविता। मंच संचालन प्रवक्ता पूजा गौतम ने किया। इस मौके पर  सचिव दीपक जैन, प्राचार्या अनुमपा शर्मा आदि रहे।

एसडीआरआर पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंध समिति की ओर से समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया। आदर्श अध्यापक पुरस्कार शशि चौहान को मिला। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में छात्र छात्राओं ने भाषण, गीत और कविता और वेशभूषा कक्ष सज्जा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रबंधक अनुज तायल तथा कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।


दयानंदनगर स्थित आईडीएस पब्लिक स्कूल में छात्रों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप को पोस्टरों में प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्य अरुण सरोहा, आनंद शर्मा मौजूद रहे। रितिका बाल पब्लिक स्कूल, श्री दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed