फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Spiritual happiness will be achieved by doing devotion with dedication: Kulshrestha

समपर्ण भाव से भक्ति करने से मिलेगा आत्मिक सुख: कुलश्रेष्ठ

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Spiritual happiness will be achieved by doing devotion with dedication: Kulshrestha
आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह का समापन
विज्ञापन

फोटो
सवांद न्यूज एजेंसी
शामली। आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व के अवसर पर चल रहे वेद प्रचार सप्ताह रविवार को यज्ञ, भजन व प्रवचनों के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन वैदिक यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य यज्ञमान दिनेश कुमार जांगिड़ व चंद्रकांता जांगिड़, परमानंद जांगिड़ व विवेक जांगिड़, सुभाष चंद जांगिड़ व सुनीता, अनिता व चेतन्या रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त आचार्य ने कहा कि पुरुषार्थ करने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। सद्विचार से व्यक्ति ऊंचा उठता है। नोएडा की भजनोपदेशिका अलका आर्य ने पांच देवों की पूजा का महत्व बताया। पहला देव माता, दूसरा देव पिता, तीसरे गुरु, चौथे अतिथि और महिलाओं के पांचवें पति देवता है। आगरा से आए आर्य उपदेशक आचार्य उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा समर्पण भाव से ईश्वर की शरण मेें जाने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। मनुष्य अपने से महान पुरुषों से आदर्श ग्रहण करता है। मन को शुद्ध करने के लिए सत्य का आचरण करना चाहिए। ऋषियों के साहित्य को पढ़ने से बुद्धि की शुद्धि होती है।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल का आर्य समाज के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। यज्ञमान परिवारों को सम्मानित कर वैदिक साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजपाल आर्य, सुभाष धीमान और नितिन वर्मा रहे। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देव आर्य, वेदप्रकाश आर्य, सुधाकर आर्य, दिनेश आर्य, विकास धीमान, जगन्नाथ मिश्रा, सतपाल आर्य, सतेंद्र आर्य टिटौली, राजेंद्र स्वामी, संतोष आर्या, प्रधान प्रेमलता आर्य, डॉ. मीरा वर्मा, कौशल्या आर्या, पूनम आर्या, हेमलता आर्या, मिथलेश आर्या, मंजू आर्या, सुनीता पाल आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed