फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed of wheat procurement in the district

जिले में धीमी होने लगी गेहूं खरीद की रफ्तार

Sat, 20 May 2017 12:40 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Speed of wheat procurement in the district
wheat - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने लगी है। खरीद केंद्रों पर जहां 15 दिन पूर्व 2500   क्विंटल गेहूं प्रतिदिन की आवक हो रही थी, जो अब 1435 क्विंटल रह गई है। 40 दिन में जिले के 21 खरीद केंद्रों पर 67 हजार 549 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। 
विज्ञापन


शामली जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य दो लाख 22 हजार क्विंटल रखा गया है। इसके लिए 21 खरीद केंद्र खोले गए थे। जिनमें पीसीएफ के 16, खाद्य विभाग के चार,भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


40 दिन पूर्व शुरू हुई गेहूं की खरीद प्रतिदिन 2500 क्विंटल रखी गई तो, जो 1435 प्रतिदिन क्विंटल तक रह गई है। वहीं, शामली मंडी के खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर पहले 100-125 क्विंटल गेहूं की खरीद प्रतिदिन होती थी। गेहूं खरीद की आवक 80 क्विंटल प्रतिदिन रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नवीन मंडी में गेहूं खरीद केंद्र सूना रहा है। डिप्टी आरएमओ निहारिका का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से खरीद केंद्रों गेहूं की आवक कम हो गई है। किसान गेहूं को छोड़कर गन्ने की कटाई, बुआई और चीनी मिल में गन्ना डालने में जुटे हुए हैं। जिससे खरीद केंद्रों पर गेहूं कम आ रहा है।

उधर, सहारनपुर मंडल के आरएमओ जीसी तेवतिया ने बताया कि मंडल में पांच लाख 34 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। सहारनपुर में तीन लाख 84 हजार क्विंटल, मुजफ्फरनगर जिले में 83 हजार 300 क्विंटल  शामली जिले में  67 हजार 549 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है।


मंडल में जहां 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद प्रतिदिन हो रही थी, अब यह घटकर 14 हजार 150 क्विंटल प्रतिदिन रह गई है। मुजफ्फरनगर जिले के  मोरना और जानसठ ब्लाक  में पिछले 15 दिनों में जबरदस्त खरीद हुई है। जिले में गेहूं का रकबा  54 हजार 950 हेक्टेयर और उत्पादकता 47 क्विंटल प्रति हेक्टेयर जबकि कुल उत्पादन दो लाख 58 हजार 545 मीट्रिक टन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed