फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed of trains increased, chain pulling did not stop

ट्रेनों की स्पीड तो बढ़ी, चेन पुलिंग पर नहीं लगाम

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Speed of trains increased, chain pulling did not stop
ट्रेनों की स्पीड तो बढ़ी, चेन पुलिंग पर नहीं लगाम
विज्ञापन

शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर उत्तर रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड 100 किमी प्रति घंटे कर दी है। लेकिन ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश न लगने से अब भी ट्रेनें एक घंटे से लेकर दो घंटे तक लेट हो रही हैं। इससे लोगों को ट्रेनों की स्पीड के बढ़ने का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर स्पेशल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में आए दिन चेेन खींचने के मामलों की बढ़ोतरी हो रही है। सुबह और शाम के समय ट्रेनों में चेन खींचने का कार्य छात्र और सरकारी नौकरी पेशा लोग करते हैं। दोपहर और सुुबह के समय दिल्ली में दूध-सब्जी अन्य उत्पादक बेचने वाले दैनिक यात्री चेन पुलिंग करते हैं। औसत चेन पुलिंग की घटनाएं एक ट्रेन में 25 से लेकर 30 होती हैं। रेलवे सुरक्षा फोर्स के अधिकारियों के मुताबिक चेन पुलिंग की सबसे ज्यादा घटनाएं शाहदरा, लोनी और टपरी में होती हैं। टपरी में सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून-मुजफ्फरनगर, मेरठ- दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के मार्ग होने पर सवारियां असमंजस में पड़ जाती हैं। वह दूसरी ट्रेन में जाने के लिए चेन पुलिंग करते हैं। रेलवे स्टेशन से चेन पुलिंग की सूचना मिलती है, तो वह स्टेशन यार्ड में चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ लेते हैं। देर से सूचना आने पर चेन पुलिंग करने वाले आरोपी भाग जाते हैं। अज्ञात में मामला दर्ज करके पहचान करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

क्या है चेन पुलिंग में सजा का प्रावधान
शामली। ट्रेनों में अनधिकृत रूप से चेन खींचना अपराध है। चेन खींचने में आरोपियों को आरपीएफ को जमानत देने का अधिकार दिया गया है। आरपीएफ ट्रेनों में चेन खींचने के मामले में रेलवे एक्ट की धारा 141 में कार्रवाई करके अपराध दर्ज करती है। आरपीएफ के थाना प्रभारी प्रांजल कुमार वोहरा ने बताया कि चेन पुलिंग के अपराध में पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये जुर्माना, एक वर्ष की सजा का प्रावधान रखा गया है। ट्रेनों में चेन पुलिंग बढ़ने का कारण रेलवे कानून की जानकारी न होना और जागरूकता की कमी है। चेन पुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ ने सादे कपड़ों में जवानों को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन पुलिंग करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
शामली। दिल्ली हरिद्वार पेसेंजर ट्रेन और शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने वाले विनोद, देवदत्त, सुभाष और संजय का कहना है कि दिल्ली से शामली आने और शामली से दिल्ली जाने में ट्रेन में 25 से लेकर 30 बार चेन पुलिंग होती है। ट्रेन एक घंटा से लेकर डेढ़ घंटे तक लेट हो रही हैं। चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, तभी ट्रेेनें समय पर चल सकेंगी। शाहदरा, लोनी, खेकड़ा, बड़ौत, थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारन और टपरी में चेन पुलिंग की घटना सबसे ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed