फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed of assessment

मूल्यांकन की गति धीमी

Sun, 30 Apr 2017 12:51 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Speed of assessment
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य में तीसरे दिन कार्य में तेजी नहीं आ सकी। जिसका कारण गैर हाजिर रहे 55 परीक्षक हैं। अंग्रेजी और गणित विषयों का मूल्यांकन कार्य सबसे प्रभावित चल रहा है। जिनके खिलाफ मूल्यांकन प्रभारी ने विभागीय कार्रवाई की मांग की है। डीआईओएस ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को भी शहर के आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन में कोई खास तेजी नहीं आ सकी है। सबसे कम मूल्यांकन गणित और अंग्रेजी विषय का चल रहा है।
विज्ञापन


जिसका कारण केंद्र से गैर हाजिर चल रहे परीक्षक है। मूल्यांकन प्रभारी श्रवण तोमर ने रजिस्टर से परीक्षकों की हाजिरी ली तो उसमें हाईस्कूल के 40 और इंटर के 15 परीक्षक गैर हाजिर रहे। जिसके बाद उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी से गैर हाजिर परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। डीआईओएस ने सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी ने बताया कि हाईस्कूल की पांच हजार और इंटर की 4200 कापी जांची गईं। शनिवार को केंद्र पर अन्य विषयों की कापी भी पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने भी मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन किया जाएगा। 11 मई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन देंगे।


 नई स्थानांतरण नीति का परीक्षण कर उसे मान्य अमान्य करने पर विचार किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी जिला संयोजक डॉ. मनोज शर्मा जिलामंत्री प्रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष महेशचंद गुप्ता, प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश चंद्र शर्मा नरेशपाल तोमर, प्रदीप, सहदेव सिंह, कवरपाल सिंह अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed