{"_id":"5b6089d305779da152fe901c84fba38b","slug":"speed-has-ceased-for-three-hours-on-bhai-duj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर साढ़े तीन घंटे थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर साढ़े तीन घंटे थमी रही रफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भैयादूज पर रोडवेज-प्राइवेट बसों में भारी भीड़ उमड़ रही। सवारियों की भीड़ आने से रोडवेज-प्राइवेट बसों का टोटा पड़ गया। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर सुबह साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगने से यात्री हलकान रहे।
भैया दूज पर सुबह से ही शामली रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। थोड़ी देर में ही रोडवेज बस खचाखच भर गई।
जल्दी जाने के चक्कर सवारियों को रोडवेज और प्राइवेट बसों की खिड़की और छत्तों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। यही हाल दूसरी बसों का रहा। रोडवेज ने मेरठ, दिल्ली- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाए थे। टिकट लेने के लिए सवारियों को लंबी- लंबी लाइनें लगानी पड़ी। दिल्ली-सहारनपुर, पानीपत से आने-जाने वाली रोडवेज बसें खचाखच भरी आई। शामली से दिल्ली-शाहदरा, लोनी, बागपत, बड़ौत जाने वाली रोडवेज बसें भी भरी हुई थीं।
सवारियों की जबरदस्त भीड़ के चलते ही रोडवेज बसों का टोटा पड़ गया। उधर, भैयादूज के चलते दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक करीब आठ किमी तक लंबा जाम लगा रहा। शामली रोडवेज स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर एलम से लेकर कांधला-जसाला तक जाम में हजारों वाहन फंसने से घंटों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आरएम अतुल जैन ने बताया कि दीपावली प्रोत्साहन योजना में सहारनपुर परिक्षेत्र के डिपो को पांच करोड़ रुपये की आय का आंकड़ा पार कर जाएगा। भैया दूज पर परिक्षेत्र के सभी डिपो को 75 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है।