फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special train will run from today for railway employees

रेलवे कर्मचारियों के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 12 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from today for railway employees
रेलवे कर्मचारियों के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

शामली। रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने जाने की सुविधा के तौर पर उत्तर रेलवे शामली से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार (आज) से शुरू करेगा। सुबह साढ़े छह बजे ये आठ कोच की यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली से शाम को कर्मचारियों को लेकर लौटेगी।

22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद 24 मार्च से लॉकडाउन के चलते दिल्ली-शामली-सहारनपुुर रेल खंड पर सभी ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। कभी कभार कोई मालगाड़ी ही इस रूट पर गुजरती है। ड्यूटी पर आने-जाने वाले रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए शामली से दिल्ली के लिए रोजाना स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि बृहस्पतिवार को शामली रेलवे स्टेशन से सुबह 6.30 बजे दिल्ली के लिए ड्यूटी पर जाने वाले रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि आठ कोच की यह ट्रेन रोजाना सुबह 6.30 बजे शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। बड़ौत, बागपत रुकते हुए यह ट्रेन पुरानी दिल्ली और उसके बाद सुबह नौ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुुंचेगी। शाम 5.45 बजे यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से वापस चलेगी और शाम साढ़े आठ शामली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed