{"_id":"62ae2cb27246da24c41fb0e6","slug":"special-train-operation-for-delhi-shamli-from-tomorrow-shamli-news-mrt59331896","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली से शामली के लिए एक स्पेशल ट्रेन आगामी 20 जून से होगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली से शामली के लिए एक स्पेशल ट्रेन आगामी 20 जून से होगी संचालित
Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
सार
दिल्ली से सुबह 9:10 बजे शामली के लिए चलेगी, दोपहर 11:55 बजे शामली पहुंचेगी।
शामली से यह ट्रेन 2:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
बागपत व गाजियाबाद जिले के यात्रियों को भी होगा फायदा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में लंबी प्रतीक्षा के बाद उत्तर रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से शामली तक स्पेशल ट्रेन का संचालन बीस जून से करने की अनुमति दे दी है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके संचालन से बागपत एवं गाजियाबाद जिले के यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
कोरोना काल से पहले दिल्ली से वाया शामली होते हुए सहारनपुर और हरिद्वार के लिए 10 पैसेंजर और दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता था। कोरोना काल में सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। छह माह के बाद उत्तर रेलवे ने उदयपुर से हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया था। बाद में इसका संचालन ऋषिकेश तक किया जाने लगा। इसके बाद शामली से शाहदरा के लिए सुबह नौ बजे ट्रेन शुरू की गई। इसके अतिरिक्त दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 10:50 बजे यहां पहुंचती है।
विज्ञापन
सहारनपुर से चलकर सुबह 8:30 बजे शामली पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई थी। दो माह पूर्व बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बड़ौत से लेकर दिल्ली तक ट्रेन में सफर करके यात्रियों की समस्याएं जानी थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से सहारनपुर तक चलने वाली जनता एक्सप्रेस और दिल्ली से हरिद्वार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने भी लंबी दूरी की ट्रेन के संचालन की मांग रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की थी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली से शामली तक उत्तर रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन 01617 को दिल्ली से सुबह 9:10 बजे शामली के लिए 20 जून से संचालित करने का निर्णय किया है। यह स्पेशल ट्रेन शामली दोपहर 11.55 बजे पहुंचेगी। शामली से यह स्पेशल ट्रेन दोपहर बाद 2:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी। इसके संचालन से शामली, बागपत, गाजियाबाद जिले के यात्रियों को फायदा होगा।