{"_id":"5f1dc8478ebc3e636d3acd01","slug":"special-campaign-in-district-40-teams-started-taking-samples-shamli-news-mrt493203955","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में चला विशेष अभियान, सैंपल लेने में लगी 40 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में चला विशेष अभियान, सैंपल लेने में लगी 40 टीमें
विज्ञापन

शामली/कैराना। शासन के निर्देश पर कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल लेने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें लगाई गई।
शासन ने रविवार को सभी जनपदों में कोरोना की जांच के लिए अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जनपद में 1500 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि लक्ष्य से अधिक सैंपल लेने के लिए 40 टीमें लगाई गई है। इस अभियान के तहत लोगों के रेंडम सैंपल लिए गए हैं। इनमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा गया है। सीएचसी पर भी एंटीजन किट से जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सभी टीमों को लक्ष्य से अधिक सैंपल लेने को कहा गया है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि देर शाम तक सैंपल लेने का कार्य चल रहा है। कैराना में रविवार को एसीएमओ डा. आरके सागर, नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फहीम अहमद, डब्लूएचओ से मानीटर नीरज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार के साथ स्वास्थ्य टीम ऊंचा गांव में 25 लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा कस्बे के दो मोहल्लों में 28 लोगों के रेंडम सैंपल लिए। इसके बाद कोतवाली में 82 पुलिसकर्मियों और आठ आशाओं के सैंपल लिए गए। चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को 143 लोगों के सैंपल लिए गए है। 107 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की गई।