फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP suspended Jhinjhana police station incharge

एसपी ने झिंझाना थाना प्रभारी को किया निलंबित

Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP suspended Jhinjhana police station incharge
एसपी ने झिंझाना थाना प्रभारी को किया निलंबित
विज्ञापन

शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना थाने के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार को निलंबित कर दिया। झिंझाना पुलिस पर युवक को अवैध रूप से हिरासत में रखने और छोड़ने के नाम पर 35 हजार रुपये लेने की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई की है।

बृहस्पतिवार रात एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार को निलंबित कर दिया। आईजीआरएस के प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम को झिंझाना थाने का अपराध निरीक्षक नियुक्त करते हुए फिलहाल उन्हें झिंझाना थाने की जिम्मेदारी है। एसपी के मुताबिक पिछले महीने गांव खानपुर की महिला ने शिकायत की थी कि हत्या के एक मामले में उनके पुत्र को झिंझाना पुलिस ने दो दिन तक हिरासत में रखकर मारपीट की। निर्दोष मिलने के बाद भी उसके बेटे को छोड़ने की एवज में उससे 35 हजार रुपये लिए थे। इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी प्रदीप सिंह को सौंपी गई थी। सीओ ने पीड़ित पक्ष के बयान लेकर प्रकरण की जांच की थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार को निलंबित किया गया है। विदित हो कि निरीक्षक सर्वेश कुमार ने करीब साढ़े तीन माह पहले झिंझाना थाने के प्रभारी नियुक्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान थाने के मुंशी को धमकाने और घटनास्थल पर सादे कपड़े में पहुंचने की वीडियो वायरल होने पर चर्चाओं में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed