फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sp office mein di palayan ki chetawni

एसपी आॅफिस में दी पलायन की चेतावनी

Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शामली। गुंडागर्दी के चलते पलायन के लिए सुर्खियों में रहे कैराना के माथे से पलायन का दाग आखिर कैसे धुुले। गुंडागर्दी से तंग आकर एक परिवार ने एसपी आफिस पर जाकर पलायन की चेेतावनी दी है। पुलिस ने कैराना पुलिस फिर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि एएसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


कैराना के मोहल्ला छड़ियान में कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर विवाद चला रहा है। इसकी पैरवी मुसलमान जोगी कर रहे हैं। दूसरे पक्ष ने इसके विरोध में रविवार को घर में घुसकर असगर को मारपीट कर घायल कर दिया था और तोड़फोड़ की थी। मामले में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद विरोध में मुसलमान जोगी समाज के लोगों ने पंचायत करते हुए आंदोलन की चेेतावनी दी थी तो पुलिस की नींद टूटी और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन बावजूद इसके आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस हिचक रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है, जबकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके विरोध में सोमवार को दर्जनों की संख्या में लोगों के साथ पीड़ित व्यापारी एएसपी से मिला और पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित कैराना से पलायन कर लेगा। एएसपी ने मामले में कैराना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि सलीम की तहरीर पर मरगूब, हारूण, फारूख, महमूद, महबूब, इरफान, इमरान, उस्मान और राशिद निवासी मोहल्ला आलकला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed