फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP Nityanand's tenure remained for two months in the district

जिले में दो माह ही रहा एसपी नित्यानंद का कार्यकाल

Wed, 02 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP Nityanand's tenure remained for two months in the district
जिले में दो माह ही रहा एसपी नित्यानंद का कार्यकाल
विज्ञापन

शामली। जिले में दो माह ही एसपी नित्यानंद का कार्यकाल रहा। शासन ने पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया है। उन्हें अभिसूचना विभाग लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर 2015 बैच के आईपीएस सुकीर्ति माधव को शामली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आईपीएस नित्यानंद राय ने दो माह पहले तीन अक्तूबर को जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। आईपीएस होने के बाद उनकी शामली में पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली तैनाती रही। एसपी नित्यानंद राय का जिले में दो माह का कार्यकाल उतार-चढ़ाव का रहा। 29 अक्तूबर को कैराना कोतवाली में विधायक नाहिद हसन की कोतवाल प्रेमवीर राणा से नोकझोंक का मामला चर्चाओं में रहा। विधायक ने दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी, इसे लेकर कैराना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाद में विधायक ने छह सूत्री मांग पत्र देकर जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया था। 17 नवंबर को कैराना में एंटी रोमियो प्रभारी अंजू द्वारा कोतवाल प्रेमवीर राणा पर शोषण करने का आरोप का मामला भी चर्चित रहा। इस मामले की अभी जांच चल रही है। 11 अक्तूबर को जलालाबाद के अंबेहटा याकूबपुर में और 23 अक्तूबर को गढ़ीपुख्ता के गांव दुल्लाखेड़ी में बिजलीघर पर पुराने ट्रांसफार्मर से करीब 30-30 लाख का तांबा लूटने की घटनाएं हुई, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। 28 सितंबर को पूर्व एसपी विनीत जायसवाल के कार्यकाल में हुई पेट्रोल पंप लूट का भी खुलासा नहीं हो पाया है। इनके अलावा उनके मस्तगढ़ में पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर मारपीट करने और लक्ष्मणपुरा ढाबे पर पुलिसकर्मियों को घेरने का मामला भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed