फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP leader program divided into dumplings and fritters, crowd

सपा नेता के कार्यक्रम में बंटे लड्डू और पकौड़े, जुटी भीड़

Thu, 12 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 12 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP leader program divided into dumplings and fritters, crowd
chunav - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। निर्वाचन आयोग की सख्ती के बावजूद आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। एक तरफ सपा नेता ने कांधला में पंचायत की, तो शामली में सपा नेता के कार्यक्रम में लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच कराई जाएगी तथा बगैर अनुमति कार्यक्रम आयोजन करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को कांधला में मयूर टॉकिज के सामने अहाते में पंचायत हुई। उसमें सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन वाजिद हसन तथा जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद मलिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान शामली विधानसभा सीट को लेकर चुनाव के संबंध में चर्चा हुई। पंचायत में आए लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था गई, तो नेताओं के लिए टेबिल डालकर    मंच भी बनाया गया था।
विज्ञापन


 उधर, सपा एमएलसी वीरेंद्र   सिंह का कहना है कि मैंने कोई पंचायत नहीं की।    मयूर टॉकिज के सामने हमारा घेर है, मैं तो आम  दिनों की तरह वहां गया था। समर्थक आ गए, तो वह बातचीत करने             लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शामली में माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में भी सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप की ओर से कार्यक्रम     किया गया। इस संबंध में भी   प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई। इतना ही नहीं, वहां   पर आए लोगों को लड्डू और पकौड़े भी वितरित किए गए।  एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर  शामली एमपी सिंह का कहना है कि ऐसे आयोजन के बारे में कोई अनुमति नहीं ली गई। यदि बगैर अनुमति आयोजन हुआ है, तो कार्रवाई होगी। 


आयोजन करने  वालों को नोटिस भेजा जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ही शामली से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम ने कांधला में पंचायत और कई गांवों में जनसंपर्क किया था, जिस पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed