{"_id":"632f49f2429e2351ee1edd72","slug":"sp-did-the-line-spot-to-chausana-outpost-in-charge-shamli-news-mrt60661471","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने चौसाना चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने चौसाना चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
उप निरीक्षक सचिन पूनिया को बनाया चौकी प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। झिंझाना थाने की चौसाना पुलिस चौकी की हिरासत से दो आरोपियों के फरार होने की घटना में एसपी अभिषेक ने चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर सर्विलांस सेल से उपनिरीक्षक सचिन पूनिया को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
दो दिन पहले बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे चौसाना पुलिस चौकी की हवालात से लूट की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी गुफरान और रहीस उर्फ काला फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी अभिषेक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को फिर गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
एसपी ने शुक्रवार रात चौसाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समयपाल अत्री को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर सर्विलांस सेल से उपनिरीक्षक सचिन पूनिया को चौकी प्रभारी चौसाना नियुक्त किया। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजन पुंडीर को सर्विलांस सेल में स्थानांतरित किया है। एसपी का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।