{"_id":"61abb04abbc403580e1dff2b","slug":"sp-assured-of-security-by-patrolling-on-foot-shamli-news-mrt5676137161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुट पैट्रोलिंग कर पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुट पैट्रोलिंग कर पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन
शामली में पुलिस फोर्स के साथ गस्त करते एसपी सुकीर्ति माधव
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
शामली। जिले के सभी शहर व कस्बों में मिश्रित आबादी के मोहल्लों में पुलिस और पीएसी बल ने पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने शामली शहर में पुलिस व पीएसी बल के साथ गश्त की।
शनिवार शाम चार बजे एसपी सुकीर्ति माधव ने जिले के सभी थानों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में मिश्रित आबादी के क्षेत्र में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए । जिस पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस ने मोहल्लों में रहने वाले नागरिकों से कुशलता और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। एसपी सुकीर्ति माधव ने स्वयं शामली शहर में फव्वारा चौक, अजुध्या चौक, मोहल्ला ठठेरान, नंदू प्रसाद, नौकुआं, बरखंडी आदि मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में पैदल गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर कोतवाली के एसएसआई, उप निरीक्षक समेत पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
थानाभवन कस्बे में भी पुलिस और पीएससी बल ने पैदल गश्त की। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर रोड, घंटा घर चौक, सब्जी मंडी चौक, घास मंडी चौक और अन्य मुख्य मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान थाने के एसआई और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।