फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Son dies in Gurugram accident, couple injured

गुरुग्राम हादसे में बेटे की मौत, दंपती जख्मी

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Son dies in Gurugram accident, couple injured
गुरुग्राम हादसे में बेटे की मौत, दंपती जख्मी
विज्ञापन

शामली। गुरुग्राम में हुए सड़क हादसे में शहर के मोहल्ला मुरारी वाला कुआं निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विपिन कौशिक और उनकी पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके छोटे बेटे विभोर की मौत हो गई। तीनों लोग कार में सवार होकर बड़े बेटे से मिलने गुरुग्राम जा रहे थे।

शनिवार सुबह शहर के बड़ा बाजार मुरारी वाला कुुआं निवासी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विपिन कौशिक अपनी पत्नी कविता कौशिक और छोटे बेटे विभोर के साथ कार से गुरुग्राम जा रहे थे। गुरुग्राम में उनका बड़ा बेटा विपुल एक कंपनी में काम करता है। उसी से मिलने के लिए तीनों वहां जा रहे थे। कार को विभोर चला रहा था। बताया गया है कि दोपहर के समय गुरुग्राम से पहले मानेसर के निकट किसी वाहन के साथ कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे में विभोर (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि डॉ. विपिन कौशिक और उनकी पत्नी घायल हो गए। उन्हें वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर में जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो परिवार में गम का माहौल बन गया। परिजन और परिचित गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed