फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Somebody removed fatigue, some did multiplication

किसी ने उतारी थकान तो किसी ने किया गुणा-भाग

Sat, 12 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Somebody removed fatigue, some did multiplication
मतदान से अगले दिन परिजनों के साथ वक्त बिताते विधायक तेजेंद्र निर्वाल। - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का दंगल खत्म हो चुका है। सभी की निगाहें अब परिणाम पर हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली है। किसी ने कई दिन के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थकान की खुमारी उतारी तो किसी ने गुणा-भाग में दिन निकाला। कई दिन बाद परिजनों के साथ भी वक्त बिताया। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जिन्होंने समर्थकों के बीच रहकर क्षेत्र का फीडबैक जाना।
विज्ञापन

शामली विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल ने सुबह उठकर योग किया। इसके बाद नाश्ता किया। दिनभर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। तेजेंद्र निर्वाल ने सबसे मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद क्षेत्र में निकल गए।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को दिन निकलते ही समर्थकों ने घेर लिया। दिनभर घर पर समर्थकों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। प्रसन्न चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरा दिन चुनाव आंकड़ों के गुणा-गणित में गुजरा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने सुबह करीब छह बजे उठकर योग किया और नाश्ता करने के बाद मायापुर फार्म हाउस पर अपने समर्थकों के साथ चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान वह प्रतिदिन रात 2 बजे सोती थी। लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद गत रात्रि वह करीब साढ़े 11 बजे सो गई। समर्थकों के बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की छोटी इकरा हसन सुबह करीब 8 बजे जगी। नमाज अदा कर चाय नाश्ता किया। इसके बाद समर्थकों के बीच पहुंची और चुनाव के आंकड़ों के हिसाब-किताब में पूरा दिन निकला। चुनाव में साथ रहे समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
थानाभवन विधानसभा
गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी कई दिन के चुनाव प्रचार के बाद शुक्रवार को आराम के मूड में दिखाई दिए। सुबह होते ही उनके फार्म हाउस पर समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई थी। गन्ना मंत्री ने क्षेत्र के गांवों में हुए मतदान के आंकड़े जाने। पूरा दिन आंकड़ों को लेकर चर्चा होती रही। गन्ना मंत्री ने सभी का आभार जताया।
गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली खान ने कई दिन बाद परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताए। इसके बाद समर्थकों के बीच पहुंचे और पोलिंग बूथों के आंकड़ों को लेकर चर्चा की। दिनभर समर्थकों का आवागमन उनके आवास पर होता रहा। अशरफ अली खान ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक सुबह से ही समर्थकों से घिरे दिखाई दिए। उन्होंने चुनाव में साथ रहे समर्थकों का आभार जताया। इसके बाद पोलिंग बूथों के आंकड़ों की समीक्षा की। बाद में उन्होंने कुछ क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान की स्थिति भी जानी।

थानाभवन अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक

थानाभवन अपने कार्यालय पर समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक- फोटो : SHAMLI

शामली अपने कार्यालय पर सर्मथकों साथ वार्ता करते हुए हुक्का गुड़गुड़ाते रालोद गठबंधन प्रत्याशी ?

शामली अपने कार्यालय पर सर्मथकों साथ वार्ता करते हुए हुक्का गुड़गुड़ाते रालोद गठबंधन प्रत्याशी ?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन अपने कैम्प कार्यालय पर समर्थकों के साथ गन्ना मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा

थानाभवन अपने कैम्प कार्यालय पर समर्थकों के साथ गन्ना मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

थानाभवन अपने आवास पर परिवार के साथ थानाभवन से रालोद प्रत्याशी अशरफ अली

थानाभवन अपने आवास पर परिवार के साथ थानाभवन से रालोद प्रत्याशी अशरफ अली- फोटो : SHAMLI

कैराना में अपने फार्म हाउस पर समर्थकों के साथ बैठीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह।

कैराना में अपने फार्म हाउस पर समर्थकों के साथ बैठीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह।- फोटो : SHAMLI

कैराना में अपने आवास पर समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन

कैराना में अपने आवास पर समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed