फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Some spent time with the family and some lived among the public.

Shamli News: किसी ने परिवार के साथ तो किसी ने जनता के बीच रहकर गुजारा समय

Fri, 05 May 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Some spent time with the family and some lived among the public.
-मतदान होने के बाद प्रत्याशी करते रहे वोटों का गुणा भाग, हर कोई कर रहा जीत का दावा
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद प्रत्याशी वोटाें का गुणा भाग करने में लगे रहे। किसी प्रत्याशी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार के साथ समय गुजारा तो किसी ने शहर की जनता के बीच पहुंचकर समय गुजारा। वहीं कुछ प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर नेताओं और गणामान्य लोगों के साथ चुनाव का आंकलन करने में लगे रहे। हर कोई अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है। हालांकि 13 मई को पता चलेगा कि किस-किस पार्टी के प्रत्याशी की चुनाव में जीत होती है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से बातचीत...
---
छह हजार से जीत का दावा, पोते के साथ गुजारा समय

फोटो


शामली। नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंघल ने मतदान के बाद शुक्रवार को अपनी थकान उतारी। उन्होंने सुबह के समय मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर जीत की प्रार्थना की। इसके बाद वह घर आए और अपने पोते के साथ काफी देर तक समय गुजारा। उन्होंने बताया कि वह करीब छह हजार वोटों से जीत रहे हैं, उनकी चुनाव से पहले दस हजार से जीत हो रही थी, लेकिन चार हजार वोट उनकी इधर से उधर हो गईं। इसके बाद उन्होंने शाम के समय अपने कार्यालय पर शहर के गणामान्य व्यक्तियों के साथ संवाद किया और चुनाव के बारे में चर्चा की। सभी ने पहले से ही जीत की बधाई देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


--
दस हजार से जीत का दावा, वोटों का आंकलन किया



फोटो



शामली नगर पालिका से गठबंधन प्रत्याशी विजय कौशिक ने कहा कि इस बार उनको जीत से कोई नहीं रोक सकता है और उनकी दस हजार वोटाें से जीत पक्की है। गठबंधन को हर वर्ग की वोट मिली है और इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी जीत हो रही है। जिस प्रत्याशी के साथ हर वर्ग का मतदाता खड़ा है, वह कभी हार नहीं सकता। उन्होंने अधिक समय परिवार के साथ गुजारा और फिर परिवार के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। दोपहर के समय कार्यालय पर पार्टी के नेताओं के साथ चुनावी आंकलन किया। अधिकतर बूथों पर वह जीत रहे हैं। वहीं शहर के कुछ लोगों के पास जाकर भी चुनाव को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



भाजपा प्रत्याशी ने परिवार के साथ गुजारा समय



बनत नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बबली देवी को अपनी जीत को लेकर आशंका है, क्योंकि उनके समर्थकों के परिवार में दो मौत होने के कारण दर्जनों वोट नहीं डल सकी हैं। वैसे तो प्रत्याशी अपनी जीत को दावा कर रही हैं। शुक्रवार को वह पूरा दिन अपने परिवार के साथ रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण वह परिवार को समय नही दे पा रही थीं। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ समय गुजारा तो काफी अच्छा लगा।
--



गठबंधन प्रत्याशी ने जनता के बीच पहुंच लिया आशीर्वाद



बनत नगर पंचायत में गठबंधन प्रत्याशी कुसुम पांच सौ वोट से जीत होने का दावा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग उनके साथ चुनाव में खड़ा रहा और मतदान किया। हर वर्ग का वोट मिलना ही उनकी जीत है। वह पूरा दिन अपने परिवार के साथ रहीं और जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ भी चुनाव को लेकर चर्चा की। जहां-जहां मतदान हुआ वहां की स्थिति भी देखी गई।



--



हर वर्ग के व्यक्ति ने दिया वोट, जीत का दावा



बनत नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी राजदुलारी का दावा है कि वह 500 वोट से जीत दर्ज करेंगी। उनका कहना है कि वह चुनाव मैदान में दस दिन पहले ही आई थीं। इससे पहले चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था। कस्बे की जनता ने उन्हें चुनाव में खड़ा किया। अब उनकी जीत को कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि हर धर्म के लोग उनके साथ खड़े नजर आए। वह शुक्रवार को परिवार के साथ-साथ जनता के बीच गई। वहां महिलाओं से भी चुनाव कैसा रहा, इस पर बात की।



---
मतदान के बाद वोटों के गुणा-भाग में उलझे रहे प्रत्याशी
कैराना। निकाय चुनाव की एक महीने की कड़ी भागदौड़ और मतदान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों के साथ देर रात तक जाग कर वोटो के जोड़-तोड़ में जुटे रहे। दिन निकलते ही फिर से समर्थकों के बीच बैठकर मतगणना को लेकर चर्चा की। सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए।
1-शुक्रवार सुबह 10 बजे निर्दलीय प्रत्याशी जाकिरा हसन के पति निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन मोहल्ला आल दरम्यान स्थित हसन चबुतरे के एक कमरे में अपने समर्थकों के साथ वोटों के गुणा-भाग में जुटे थे। हाजी अनवर हसन ने बताया कि एक महीने की भागदौड़ के बाद शुक्रवार को सभी समर्थक उनके आवास पर आ गए थे। वह रात करीब 3 बजे सोए थे और सुबह करीब 5 बजे उठकर उन्होंने फज्र की नमाज अदा की। इसके बाद फिर सो गए और सुबह साढे 8 बजे अपने समर्थकों के बीच आ गए।
2-निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी शमशाद अंसारी रात शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे मोहल्ला अंसारियान स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठे थे। शमशाद अंसारी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे तक अपने समर्थकों के बीच मौजूद रहे। वह भी बूथवार मिले वोटों के आंकलन में जुटे रहे।

3-पूर्व चेयरमैन राशिद अली शुक्रवार सुबह अपने आवास पर समर्थकों के साथ चाय पर चुनावी चर्चा करते नजर आए। राशिद अली ने कहा कि वह रात ढाई बजे तक जागते रहे और अपने एजेंटों के साथ वोटों का अनुमान लगाया। उन्होंने अपनी बड़ी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed