फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Solution to the problem of drainage in the village

गांव की जल निकासी की समस्या का कराना है समाधान

Tue, 01 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Solution to the problem of drainage in the village
गांव में जलनिकासी की समस्या का कराना है समाधान
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालैंडी की नवनिर्वाचित प्रधान अंशु जाखड़ ने गांव की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह बताती हैं कि उनकी प्राथमिकता गांव में जलनिकासी की समस्या का निस्तारण करना है। गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराएंगी, जिससे जिससे जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा। गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही पात्र लोगों को वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन के अलावा राशन कार्ड उपलब्ध कराना है। गांव में खेल मैदान का सुंदरीकरण कराना है, ताकि युवा गांव में ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करके सेना एवं पुलिस में भर्ती हो सके। वह बताती हैं कि गांव की सड़कें खराब हैं, उनका निर्माण कराना है।

ग्राम प्रधान का परिचय...
नाम: अंशु जाखड़
शिक्षा: परास्नतक
कार्य: गृहिणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि: पहली बार ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ीं और जीत हासिल कीं।
उनके ससुर स्व. रघुवीर सिंह जाखड़ एक बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
गांव के बारे में...
शामली तहसील तथा ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालैंडी की आबादी लगभग 9500 है। ग्राम पंचायत में मालैंडी के अलावा एक मजरा करावड़ा भी शामिल है। यह गांव शहीद स्व. चौधरी धर्मवीर सिंह कालीरमण के नाम से जाना जाता है, जो थलसेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। सन 1965 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे। वह शहीद होने से डेढ़ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed