फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soldiers make the country big by losing their lives.

सैनिक अपने प्राण गवांकर देश बड़ा कर देते हैं...

Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Soldiers make the country big by losing their lives.
शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में मौजूद सांसद प? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के 12वें स्थापना दिवस पर बुधवार रात सिटी ग्रीन में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में देर रात तक श्रोता डटे रहे।
मेरठ से आए डॉ. हरिओम पंवार ने दिल पर छपने वाली कविता से सबका मन मोहा, सैनिक अपने प्राण गवांकर देश बड़ा कर जाते हैं, बलिदानों की बुनियादों पर राष्ट्र खड़ा कर जाते हैं, जिनको मां के बलिदानी बेटों से प्यार नहीं, उन्हें तिरंगे को लहराने का अधिकार नहीं ....., कविता के माध्यम से भारत की आजादी के लिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कर रहे आगरा से आए कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा ‘सफर से बेहतर है सफर की थकान, नींद कैसे आती है मंजिल पाने के बाद, हादसों में हौसला लेकर चलों, जब चलो कुछ फैसला लेकर चलो, जाने कब हो जाए किससे दुश्मनी, दोस्ती में फासला लेकर चलो’।
विज्ञापन

कमलेश शर्मा ने सुनाया कि ‘तुलना हो आचरण की तो गंगा के साथ हो, बलिदान की हो जब तो पतंगा के साथ हो, इससे भी बड़ी कामना यही हो हमारी, अंतिम सफर हो जब तो तिरंगा साथ हो’। कवि एलेश अवस्थी फिरोजाबाद ने कहा कि ‘रोई है हुंक भरके मां बेटे से चिपट कर, आया है मेरा लाल तिरंगे में लिपट कर’। बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी ने कहा ‘प्राण पर देह का आचरण जिंदगी, देह के ग्रंथ का व्याकरण जिंदगी’। कवियत्री डॉ. शुभम त्यागी मेरठ ने कहा कि ‘चांद को तन्हा तकने लगी आजकल, बैठ दर्पण के सामने इठलाके मैं बात खुद से ही करने लगी आजकल’। कवि भालचंद्र त्रिपाठी आजमगढ़ ने कहा कि ‘तुम सलीके से कह गए होते, हम भी हर बात सह गए होते’। कवि योगेंद्र सुंदरियाल दिल्ली के अलावा कार्यक्रम का संचालन कवि डॉ. सौरभकांत शर्मा संभल ने किया गया। साथ ही अपने गीत के रूप में द्वारिकाधीश बने राम व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक झा ने अपनी शायरी का सफर रुबाई से किया और गजल के बाद अपने छात्र जीवन में लिखी गई ‘राही तू कदम बढ़ाता चल’ कविता सुनाई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कई उर्दू के अशआर के साथ अपनी हिंदी कविता से सभी का दिल जीत लिया। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कई अशआर, गजल और कविता सुनाई। कार्यक्रम में सभी कवियों को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में मां सरस्व?

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में मां सरस्व?- फोटो : SHAMLI

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम ?

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कवि रामेंद्र मोह?

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कवि रामेंद्र मोह?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करते  एल

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करते एल- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करती डॉ.

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करती डॉ.- फोटो : SHAMLI

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करत?

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करत?- फोटो : SHAMLI

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करत?

शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करत?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन  में कविता पाठ करत

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में कविता पाठ करत- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करते डॉ.

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन कविता पाठ करते डॉ.- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन  में मौजूद अतिथिग?

शामली दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में स्थापना दिवस पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में मौजूद अतिथिग?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed