फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soldiers cut off by train, death

सैनिक की ट्रेन से कटकर मौत, कोहराम

Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Soldiers cut off by train, death
कृष्णपाल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में असम रायफल के सैनिक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गांव में उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव सोंता निवासी कृष्णपाल पुत्र सतेश्वर सिंह असम रायफल मणिपुर में तैनात था। करीब एक माह पूर्व बच्चों सहित छुट्टी पर गांव आया हुआ था। 11 मई को उसकी छुट्टी पूरी होने वाली थी, जिसके चलते वह मंगलवार को ड्यूटी पर जाने के लिए शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसके साथ उसकी पत्नी शालू और बेटा कार्तिक छह वर्ष और किट्टू चार वर्ष साथ थे। करीब सवा 11 बजे वह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन आई, तो उसने अपने बीवी और बच्चों को ट्रेन में बैठा दिया और उसके बाद सामान रखने लगा। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। कृष्णपाल सामान लेकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। यह देख उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर ट्रेन रोक दी गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी मुश्किल से जवान को ट्रेन के और प्लेटफार्म के बीच से निकाला और गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से उसको अस्पताल में भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का शव गांव में पहुंचा और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
छह साल के बेटे कार्तिक ने पिता को मुखाग्नि दी कृष्णपाल का शव गांव सोंटा में पहुंचा तो ग्रामीण रो पड़े। परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों द्वारा शव को अंत्येष्टि स्थल पर ले जाया गया, जहां पर उसके बड़े बेटे कार्तिक छह वर्ष ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से सैनिक के साथ हादसा हुआ, गंभीर हालत में उसकेे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया
अनंगपाल एसआई जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed