{"_id":"60b28b318ebc3e34f874128d","slug":"soldier-died-in-a-collision-between-two-bikes-shamli-news-mrt540430710","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में सिपाही की मौत
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाने में तैनात सिपाही की जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिपाही की मौत होने से पुलिस विभाग में शोक छा गया।
झिंझाना थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार मूल रूप से जिला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव सोहना के रहने वाले थे। वे 2015 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। झिंझाना थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी तूफान सिंह भाटी ने बताया कि बिड़ौली में मिले अज्ञात शव के संबंध में गश्ती शनाख्त के लिए सिपाही रोहित बाइक से आसपास के थाने में सूचना देने गए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर जब वह जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र में पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगने पर सिपाही गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को बुढ़ाना अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी बुढ़ाना पहुंच गए हैं। वहीं से शव को मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सिपाही की दुर्घटना में मौत होने पर पुलिस विभाग में शोक छा गया।