फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soldier accused of cheating millions by cheating job

नौकरी लगवाने के नाम पर सिपाही पर लाखों की रकम ठगने का आरोप

Wed, 18 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Soldier accused of cheating millions by cheating job
कांधला (शामली)। कस्बा एलम निवासी यूपी पुलिस के सिपाही पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी पुनीत ने मंगलवार को कांधला पुलिस को बताया कि कस्बा एलम निवासी युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोपी का ससुराल मुरादनगर में है। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व सिपाही की मुलाकात पीड़ित से हुई। इस दौरान आरोपी सिपाही ने पुनीत को अपने साले की मेरठ के एक कालेज में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी सिपाही ने पुनीत से सात लाख रुपये ले लिए। काफी दिनों तक नौकरी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने आरोपी से अपनी रकम वापस करने की बात की तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed