{"_id":"627565236b6e2d283f7c1e1c","slug":"social-audit-of-beneficiaries-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-shamli-news-mrt5875094145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का हुआ सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का हुआ सोशल ऑडिट
विज्ञापन
शामली। गांव सिलावर व महावतपुर में ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट किया गया।
शुक्रवार को गांव सिलावर में ग्राम प्रधान सत्यकारी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग के यशपाल मलिक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सोशल ऑडिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की खुली बैठक में योजना के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। बैठक में योजना के पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, आजाद सिंह, राहुल शर्मा, सत्यपाल सिंह, मुकेश चौधरी, विनोद तरार, राजदेव सिंह, सचिव नगेंद्र, धर्मराज तरार, धीरज तरार आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत महावतपुर में उप कृषि निदेशक शामली डॉ. शिव कुमार केसरी और कृषि विभाग की टीम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सोशल ऑडिट के लिए ग्राम सभा की बैठक आयोजित की। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्रों का चिन्हीकरण और पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने की जानकारी दी गई।
सम्मान निधि की किश्त के लिए 31 मई तक करा लें ई-केवाईसी
शामली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किश्त ई-केवाईसी पर ही मिलेगी। उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी ने बताया कि योजना के लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर या स्वंय अपने एंड्रॉयड मोबाइल से या लैपटाप, कंप्यूटर से भी कर सकते हैं। केंद्र सरकार की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर Farmer Corner में ई-केवाईसी न्यू वाले आपशन में कृषक अपना आधार कार्ड नंबर डालकर आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करें। ओटीपी साइट पर सबमिट करें। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। जिसके बाद योजना की अगली किश्त प्राप्त हो पाएगी। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मई है।