फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sobriety ... a message of vigilance and harmony

संयम... सतर्कता और सद्भाव का संदेश

Sun, 10 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sobriety ... a message of vigilance and harmony
शामली में शिव मूर्ति पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
संयम... सतर्कता और सद्भाव का संदेश
विज्ञापन

शामली। अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद दूसरे दिन भी जिले भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। शहर कस्बों में पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने पैदल मार्च किया। पुलिस फोर्स तैनात रहा। बाजारों में शांति और चहल पहल रही। पुलिस ने सतर्कता, संयम और लोगों ने एकदूसरे से मिलकर सद्भाव का संदेश दिया।
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद शनिवार को ही जिला पूरी तरह शांत रहा था। अभी भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को भी शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस नजर आई। मिश्रित आबादी वाले कलंदरशाह, फव्वारा चौक, पंसारियान, नंदूप्रसाद, नौ कुआं रोड, कबाड़ी बाजार समेत कई जगहों पर एसडीएम और सीओ के नेेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। शहर के संवदेनशील इलाकों में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पुलिस बल भी गश्त करता रहा। उधर, अतिसंवेदनशील कैराना, कांधला कस्बों में भी पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पुलिस टीमों ने हरियाणा से सटे बॉर्डर पर तलाशी अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग की। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने झिंझाना थाने और क्षेत्र में भ्रमण कर हाल जाना। उन्होंने दोनों वर्गों के लोगों के साथ बात की और इसी तरह आपसी भाईचारा बनाए रखेन की अपील की।
विज्ञापन

एक कंपनी बीएसएफ मिला
एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले में काफी पुलिस बल है। दो कपंनी पीएसी के अलावा बाहरी जनपदों से दो सौ सिपाही भी मिले थे, हालांकि उन्होंने पांच कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स मांगा था, लेकिन मुख्यालय स्तर पर जिले को एक कंपनी बीएसएफ की मिल गई है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही रौनक
बाजारों में पूरी तरह रौनक रही। कैराना, कांधला, झिंझाना, जलालाबाद, थानाभवन ,चौसाना क्षेत्रों में बाजार खुले रहे और ग्राहकों की भीड़ रही। बाजारों में भी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी भी दिन भर गश्त करते नजर आए ।
अभी चलेगी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल है, लोगों ने समझदारी से काम लिया है, लेकिन फिलहाल एहतियातन अभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक उनके निर्धारित स्थान पर दोनों शिफ्टों में चलती रहेंगी।

बुधवार से खुलेंगे स्कूल कॉलेज
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि स्कूल कालेजों में सोमवार को भी अवकाश रहेगा। मंगलवार को गुरुनानक जयंती का अवकाश है । बुुधवार से जिले के स्कूल कालेज निर्धारित समय से खुुलेंगे और शिक्षक कार्य होगा।

शामली अयोध्या चौक पर तैनात पुलिसकर्मी

शामली अयोध्या चौक पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर गश्त करते पुलिसकर्मी

शामली रेलवे स्टेशन पर गश्त करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed