{"_id":"56fec3744f1c1bd244f00105","slug":"so-kandhla-accused-of-demanding-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ कांधला पर रिश्वत मांगने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ कांधला पर रिश्वत मांगने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
matter
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत सदस्य ने एसओ कांधला पर चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर एसओ ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
गांव सुन्ना निवासी जिला पंचायत सदस्य चांदवीर ने बताया कि उनके भाई विपिन ने चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिस पर कांधला थाना पुलिस को सत्यापन रिपोर्ट लगानी है। एक महीने से सत्यापन रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार को वह विपिन के साथ कांधला थाने पहुंचे।
आरोप है कि एसओ नरेश पाल यादव ने थाने में बाइक लेकर पहुंचने पर उनसे गाली गलौज की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, चरित्र प्रमाण पत्र की सत्यापन रिपोर्ट लगवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा। विरोध करने पर उनकी बाइक सीज कर दी। शुक्रवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चांदवीर, सुनील चौधरी, देशराज भनेड़ा सहित अन्य लोग डीएम से मिले।
विज्ञापन
डीएम ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व उन्होंने एएसपी अनिल कुमार झा से मुलाकात कर कांधला थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसओ कांधला नरेशपाल यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया।